Local City.guide

Story

रेस्क्यू के दौरान सर्प मित्र को सांप ने डंसा:ब्यावरा में घबराहट होने पर पहुंचा अस्पताल; भोपाल लाते वक्त रास्ते में तोड़ा दम

1 sourceTuesday, September 22

राजगढ़ जिले के ब्यावरा में रेस्क्यू करते वक्त सांप ने सर्प मित्र को डंस लिया। उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। रेस्क्यू खत्म करने के कुछ देर बाद घबराहट होने और चक्कर आने पर परिजन उन्हें सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद भोपाल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। 40 वर्षीय पीनू पिता मोहन गिरी बीते करीब 10 साल से सांप पकड़ने का काम कर रहे थे।

Source articles