Story
नशीले कफ सिरप का सप्लायर पकड़ाया:STF ने देहरादून से किया गिरफ्तार, अब तक 25 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
नशीले कफ सिरप की अवैध सप्लाई के मामले में फरार आरोपी अभिषेक निगम को देहरादून से गिरफ्तार किया है। आरोपी 30 मई 2026 को भोपाल के गांधीनगर थाना क्षेत्र के पटेल सिटी में पकड़ी गई नशीले कफ सिरप की फैक्ट्री के मामले में फरार था। उस पर 20 हजार का इनाम घोषित था। एसटीएफ उसे ट्रांजिट वारंट पर मध्यप्रदेश लेकर आई है। फिलहाल पुलिस रिमांड पर उससे पूछताछ की जा रही है। फैक्ट्री से 74,104 कफ सिरप की बोतलें मिली थी
Source articles
नशीले कफ सिरप का सप्लायर पकड़ाया:STF ने देहरादून से किया गिरफ्तार, अब तक 25 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार