Local City.guide

Every local story, gathered from all its sources into one clear summary.

· updated 40m ago

Last 24h
14other2weather2civic2art-culture1health

Top story

चंडीगढ़ निगम चुनाव की तैयारी, 16 वार्ड रिजर्व होंगे:SC के 7 और महिलाओं के 12 वार्ड शामिल; 2021 में आरक्षित रहे वार्ड रहेंगे बाहर

1 source2h ago

दिसंबर में होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासन ने अनुसूचित जाति (SC) और महिलाओं के लिए वार्डों के आरक्षण की व्यवस्था तय करते हुए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। साल 2011 की जनगणना के आधार पर सबसे अधिक SC आबादी वाले 7 वार्डों को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया जाएगा। महिलाओं के लिए कुल वार्ड 12 वार्ड है। इनमें 9 सामान्य महिला वार्ड और 3 SC महिला व

View all source articles
पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:राखी से पहले भाई-बहन की चिता जली; प्रेमी जोड़े ने ₹1 करोड़ चुराए; हड़ताली मुलाजिमों पर एक्शन लेगी AAP सरकार
1 source2h ago

नमस्कार, पंजाब-चंडीगढ़ में आज की सबसे बड़ी खबर कर्मचारियों की महा-हड़ताल से जुड़ी रही। कर्मचारियों ने काम छोड़कर प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ झड़प हो गई। वहीं सीएम भगवंत मान ने भी उनके साथ मीटिंग नहीं की। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1.

चंडीगढ़ की निगरानी करेंगे 4200 AI कैमरे:68 ATC स्थान भी होंगे कवर; अपराध होने से पहले रोकने की तैयारी में पुलिस
1 source7h ago

चंडीगढ़ में अपराध पर लगाम लगाने और कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए शहर की निगरानी व्यवस्था को एआई तकनीक से और मजबूत किया जाएगा। इसके तहत शहर में 2 हजार से ज्यादा अतिरिक्त एआई सक्षम सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना है। इससे शहर में कैमरों की संख्या मौजूदा 2130 से बढ़कर करीब 4200 हो जाएगी। यह कैमरे शहर के बाकी 68 एटीसी स्थानों को भी कवर करेंगे। इनमें वाहनों और लोगों की स्वचालित पहचान के साथ प्रिडिक्टि

नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद चंडीगढ़ प्रशासन अलर्ट:कंट्रोल रूम बनाया, अपील- लापता लोगों की जानकारी साझा करें; जानकारी जुटाई जाएगी
1 source8h ago

नेपाल में आए फ्लैश फ्लड को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि उनका कोई परिचित या परिवार का सदस्य नेपाल में हुई घटना के बाद लापता या अनट्रेस है तो सूचना डिप्टी कमिश्नर कार्यालय यूटी चंडीगढ़ को दें। प्रशासन ने इसके लिए कंट्रोल रूम नंबर 112 और 0172-2700025 जारी किए हैं। इसके अलावा लोग [email protected] पर ईमेल के जरिए भी जानकारी साझा कर सकते ह

चंडीगढ़ में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का 'चोर वाला गैंग':कार से साढ़े 12 लाख कैश-सोने के सिक्के उड़ाए, ज्वेलरी शॉप में 1 करोड़ की चोरी
1 source11h ago

चंडीगढ़ में कार से 12.50 लाख रुपए कैश और सोने के सिक्के चोरी करने के मामले में पुलिस ने गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। दोनों ने मनीमाजरा में घर के बाहर खड़ी कार को निशाना बनाया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से अब तक 5.50 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। पूछताछ में उनका कनेक्शन सेक्टर-17 की ज्वेलरी दुकान से करीब 1 करोड़ रुपए कैश चोरी के मामले से भी सामने आया है। पुलिस दोनों मामलों में उनकी

मोहाली में शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप:फंक्शन में मिले, नंबर एक्सचेंज किए; फिर पार्क में ले जाकर दुष्कर्म; चंडीगढ़ में जीरो FIR
1 source12h ago

मोहाली में शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस ने पहले जीरो FIR दर्ज की थी। मामला मोहाली के फेज-8 थाना क्षेत्र से संबंधित होने के कारण FIR और अन्य दस्तावेज आगे की जांच के लिए पुलिस को सौंप दिए गए। मोहाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी क

चंडीगढ़-लखनऊ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन:रक्षाबंधन पर यात्रियों को राहत, कल होगी वापसी; ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए फैसला
1 source13h ago

रक्षाबंधन पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। त्योहार के दौरान ट्रेनों में बढ़ रही भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चंडीगढ़ और लखनऊ के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन नंबर 04546/04545 के तहत यह स्पेशल ट्रेन 27 अगस्त को चंडीगढ़ से लखनऊ के लिए रवाना होगी। वापसी में 28 अगस्त को लखनऊ से चंडीगढ़ के लिए चलेगी। इस ट्रेन के चलने से चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में रहने वाले उत्तर प्रदे

PU चंडीगढ़ में पढ़े कई बड़े नेता, सांसद और मंत्री:पूर्व PM मनमोहन, सुषमा स्वराज ने यहीं से ली शिक्षा; छात्र राजनीति से संसद तक पहुंचे MP कंग
1 source14h ago

चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव को लेकर कैंपस में राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है। चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। ऐसे में सबकी नजर इस बात पर है कि इस बार छात्र राजनीति से कौन-सा ऐसा चेहरा निकलता है, जो आगे चलकर बड़ी राजनीतिक या कारोबारी पहचान बनाए। पीयू का इतिहास बताता है कि यहां की छात्र राजनीति और शिक्षा से जुड़े कई लोग आगे

पंजाब के 5 जिलों में आज बारिश के आसार:चंडीगढ़ में भी पड़ेंगी बौछारें, बिजली की मांग 15 हजार मेगावाट के पार
1 source14h ago

पंजाब-चंडीगढ़ में आज बारिश के आसार हैं। हिमाचल से सटे पंजाब के पांच जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में 27 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। बारिश नहीं होने और तापमान बढ़ने से पंजाब में गर्मी और उमस बढ़ गई है। हालांकि अधिकतम तापमान में 0.1 डि

Punjab Congress protest against rising sugar prices: Governor's House uses water cannons on protesting Congress members; several leaders in police custody.
1 source1d ago

Today, the Punjab Congress protested in Chandigarh against the rising prices of sugar. During this time, when Congress leaders started moving towards the Governor's House, the Chandigarh Police stopped them by putting up barricades. To prevent the protesters from proceeding further, the police used water cannons. Meanwhile, the police also took several Congress leaders and workers into custody. Raja Warring was taken into custody first as he came on behalf of the Congress party.