Local City.guide

Story

सोहना की श्रीशिव कुंड समिति के चुनाव की घोषणा:4 अक्टूबर को होगा मतदान, 15 से 17 सितंबर तक भरे जाएंगे नामांकन

1 sourceTuesday, September 8

गुरुग्राम जिले के सोहना में श्री शिव कुंड समिति के चुनाव की तारीख घोषित कर दी गई है। ये चुनाव 4 अक्टूबर 2026 को होंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। समिति के करीब 2600 मतदाता नई कार्यकारिणी चुनने के लिए वोट डालेंगे। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक, 15 से 17 सितंबर तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। 18 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच और छंटनी होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 19 सितंबर तय की गई है।

Source articles