Local City.guide

Story

सोहना में नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत:घबराकर चलती बाइक से कूदी, सड़क पर गिरकर घायल, आरोपी युवक अरेस्ट

1 sourceThursday, October 1

गुरुग्राम के सोहना में स्कूल से घर लौट रही 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा को गांव आटा निवासी एक युवक द्वारा कथित रूप से जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाने और रास्ते में उसके साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। छात्रा के अनुसार, आरोपी की हरकतों से घबराकर उसने चलती बाइक से छलांग लगा दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायल छात्रा को संभाला और टेंपो की सहायता से उसे उसके घर पहुंचाया।

Source articles