Story
शादी का झांसा देकर युवती से 2.5 लाख ठगे:इंदौर में मेट्रोमोनियल साइट पर युवक ने किया था संपर्क
इंदौर की एरोड्रम पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर मेट्रोमोनियल साइट के जरिए ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज किया है। युवती ने शादी के लिए साइट पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी। इसी दौरान शशांक शर्मा नाम के युवक ने उससे संपर्क किया। बातचीत के बाद दोनों ने वॉट्सऐप नंबर शेयर किए। आरोपी ने खुद को दुबई में होना बताया और अलग-अलग बहाने से युवती से ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर करवाए। करीब 2.5 लाख रुपए लेने के बाद युवती को शक हुआ।
Source articles
शादी का झांसा देकर युवती से 2.5 लाख ठगे:इंदौर में मेट्रोमोनियल साइट पर युवक ने किया था संपर्क