Story
300 साल पुरानी बावड़ी से निकाली 50 ट्रॉली गाद:इंदौर में पानी बचाने की नई पहल; हाइड्रेंट लगाकर अब उद्यानों की हो रही सिंचाई
इंदौर शहर में प्राचीन कुएं-बावड़ियों को सहेजने के साथ अब इनके पानी का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। नगर निगम ने जोन-3 के सदर बाजार स्थित करीब 300 साल पुरानी बावड़ी की सफाई और जीर्णोद्धार कराया। यहां से 50 से ज्यादा गाड़ी गाद निकाली गई। सफाई और मरम्मत के बाद बावड़ी में फिर से साफ पानी आने लगा है। अब इस पानी का इस्तेमाल उद्यानों, ग्रीन बेल्ट और सड़क के मीडियन में पौधों की सिंचाई के लिए किया जा रहा है।
Source articles
300 साल पुरानी बावड़ी से निकाली 50 ट्रॉली गाद:इंदौर में पानी बचाने की नई पहल; हाइड्रेंट लगाकर अब उद्यानों की हो रही सिंचाई