Local City.guide

Story

इंदौर में होटल कर्मचारी चौथी मंजिल से गिरा:सुसाइड और हादसे के एंगल पर जांच कर रही पुलिस

1 sourceMonday, September 28

छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र स्थित भगवती होटल की चौथी मंजिल से गिरकर 20 वर्षीय कर्मचारी सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई। वह मूल रूप से कटनी का रहने वाला था और करीब आठ महीने पहले होटल में काम करने आया था। घटना शनिवार रात करीब 12 बजे की है। होटल परिसर में तेज आवाज सुनकर चौकीदार मौके पर पहुंचा तो फर्श पर सुरेंद्र खून से लथपथ पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

Source articles