Story
चलती कारों पर पेड़ गिरा, डिप्टी-कलेक्टर की मां की मौत:इंदौर में गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन; बहन-जीजा घायल, मीटिंग में थी बेटी
इंदौर में सोमवार को बारिश के बीच सेंट्रल जेल के सामने से सड़क से गुजर रही दो कारों पर एक पेड़ गिर गया। हादसे में एक कार में सवार डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी की मां राधा देवी सिंघी (75) की मौत हो गई। उनकी बहन और जीजा घायल हुए हैं। हादसे में ड्राइवर के भी घायल होने की जानकारी है। हादसा इतना भीषण था कि पेड़ गिरने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राधा देवी सिंघी की गर्दन गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई।
Source articles
चलती कारों पर पेड़ गिरा, डिप्टी-कलेक्टर की मां की मौत:इंदौर में गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन; बहन-जीजा घायल, मीटिंग में थी बेटी