Local City.guide

Story

इंदौर में जेठानी ने चाकू मारकर की नवविवाहिता की हत्या:खींचकर हौज में डाला और चली गई अस्पताल, भाई पर कमेंट करने से थी नाराज

1 sourceThursday, September 3

इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में प्रेम विवाह के 25 दिन बाद नवविवाहिता वंदना कुशवाह की उसकी ही जेठानी पार्वती बाई ने हत्या कर दी। चाकू से गर्दन पर दो बार करने के बाद आरोपी ने वंदना को खींचकर घर के बाहर स्थित पानी से भरी हौज में डाल दिया। वह अपने भाई को लेकर वंदना द्वारा किए गए कमेंट से नाराज थी। वंदना को हौज में डालने के बाद आरोपी पार्वती बाई अस्पताल चली गई, जहां उसका पति पहले से एडमिट है

Source articles