Local City.guide

Every local story, gathered from all its sources into one clear summary.

· updated 30m ago

Last 24h
24other2tourism

Top story

रोडवेज बस ने महिला के पैरों को कुचला:भीड़ में चढ़ते समय बैलेंस बिगड़ा, नीचे गिरते ही हुआ हादसा

1 source1h ago

झुंझुनूं रोडवेज बस डिपो में गुरुवार को बस में चढ़ते समय भीड़ के बीच एक महिला का बैलेंस बिगड़ गया और वह नीचे गिर गई। इसी दौरान हनुमानगढ़ डिपो की रोडवेज बस का टायर उसके पैर के ऊपर से निकल गया, जिससे उसका पैर टूट गया। हादसे के बाद यात्रियों ने बस रुकवाई और महिला को बाहर निकाला। डिपो की महिला कर्मचारियों ने उसे ऑटो से बीडीके हॉस्पिटल पहुंचाया। महिला जयपुर से अपने पीहर मलसीसर जा रही थी और झुंझुनूं में

View all source articles
राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:चचेरे भाई ने बहन को 1.50 लाख में बेचा; मां के शव के पास बैठकर रोता रहा बच्चा; फंदे पर लटका स्टूडेंट
1 source1h ago

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। यहं शादी से मना करने पर रिश्तेदार ने युवती को गोली मार दी। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. JJM में ठेकेदारों को बिना जांच 122 करोड़ भुगतान जल जीवन मिशन (JJM) में एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है। कैग की रिपोर्ट के अनुसार- 26 क्षेत्रीय जल आपूर्ति परियोजनाओं में थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन और सर्टिफिकेशन के प्रावधा

ANTF ने पकड़ी 2 किलो से अधिक ड्रग्स:आरोपी गिरफ्तार; जोधपुर से केमिकल देता, MP में बनवाकर करता था मारवाड़ में सप्लाई
1 source2h ago

राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने जोधपुर जिले के कापरड़ा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 67 लाख रुपए मूल्य की 2 किलो 231 ग्राम अवैध MD ड्रग्स जब्त की है। पुलिस ने मौके से स्विफ्ट कार जब्त कर फलोदी निवासी आरोपी रामपाल धतरवाल को गिरफ्तार किया है। DGP राजीव कुमार शर्मा और ADG दिनेश MN के निर्देश पर IG (ANTF) विकास कुमार की निगरानी में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। IG विकास कुम

छोटे कारोबारियों के लिए बढ़ रही फाइनेंसिंग की मांग:कंपनी सीईओ विवेक बंसल बोले-जयपुर में MSME के अवसर बढ़े; प्रदेश में खोलीं 15 शाखाएं
1 source2h ago

जयपुर में MSME सेक्टर के लिए कारोबार और विस्तार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। NBFC सारथी फाइनेंस ने राजस्थान में अपने कारोबार का तेजी से विस्तार किया है। अप्रैल 2025 में राजस्थान में ऑपरेशन शुरू करने के बाद कंपनी अब तक प्रदेश में 15 शाखाएं खोल चुकी है। गुरुवार को जयपुर में कंपनी के फाउंडर और सीईओ विवेक बंसल ने कहा कि छोटे कारोबारियों की फाइनेंसिंग जरूरतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जयपुर और

Crowds surge at Jaipur railway stations ahead of Rakhi: Passengers jostle while boarding trains; Railways also runs several Raksha Bandhan special trains.
1 source3h ago

A day before Raksha Bandhan, a massive crowd of passengers gathered at Jaipur's railway stations and bus stands on Thursday. Thousands of passengers arrived at the city's four major railway stations - Durgapura, Khatipura, Gandhinagar, and Jaipur Junction - from morning to evening to head home. The situation was such that there were even pushbacks between passengers while boarding trains. Due to the festive crowd, platforms and trains were crowded with more than usual.

शादी से मना किया, बहन के देवर ने गोली मारी:जयपुर में कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रही है युवती, एक साल से धमका रहा था
1 source6h ago

जयपुर में शादी से मना करने पर रिश्तेदार ने युवती को गोली मार दी। युवती की चचेरी बहन का देवर एक साल से शादी का दबाव बना रहा था। रात में युवती के कमरे पर पहुंचा और शादी करने के लिया कहा। मना करने पर युवती के सीने में गोली मार दी। वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो युवती कमरे में लहूलुहान हालत में पड़ी थी। पड़ोसियों युवती की मां और भाई को घटना के बारे में ब

घर में सो रहे बच्चे को सांप ने काटा, मौत:जयपुर ले जाते समय दम तोड़ा, महवा अस्पताल में सालभर में 670 केस
1 source8h ago

महवा बालाहेड़ी कस्बे में गुरुवार को सर्पदंश से 12 वर्षीय नीरज सैनी की मौत हो गई। नीरज घर में सो रहा था, इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। परिजनों को घटना की जानकारी करीब दो घंटे बाद हुई। बेहोशी की हालत में परिजन उसे महवा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया और सर्पदंश की पुष्टि की। नीरज की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जयपुर के

भरतपुर में सास-बहू ने एक ही वार्ड से भरा नामांकन:अलवर में झाड़ू लगाने वाले को पार्षद बनाने की जिद, पोकरण के पूर्व-चेयरमैन ने छोड़ी कांग्रेस
1 source9h ago

राजस्थान में निकाय चुनाव के लिए गुरुवार से नामांकन शुरू हो गए। प्रत्याशियों को नामांकन भरने के लिए सिर्फ 3 दिन का समय मिलेगा। आयोग ने 27 से 31 अगस्त तक नामांकन पत्र भरने का समय रखा है। लेकिन 28 अगस्त को रक्षाबंधन और 30 अगस्त को रविवार को छोड़कर प्रत्याशी 27, 29 और 31 अगस्त को ही नामांकन भर सकेंगे। भरतपुर नगर निगम के वार्ड 17 से सास-बहू ने नामांकन भरा है। पूर्व मेयर शिवसिंह भोंट की पत्नी विचित्रा सि

प्रभुलाल सैनी बोले-टिकट बंटवारे में किसी का दबाव नहीं:सीएम का साफ संदेश है- जिताऊ को टिकट दें, 29 अगस्त तक 90% सीटें घोषित हो जाएंगी
1 source11h ago

राजस्थान में हो रहे 309 निकायों के चुनावों को लेकर बीजेपी में टिकट बंटवारें पर मंथन लगातार जारी है। बीजेपी में जयपुर संभागीय चुनाव संचालन समिति का प्रभारी और जयपुर नगर निगम का पर्यवेक्षक नियुक्त हुए नेता प्रभुलाल सैनी ने कहा है कि 29 अगस्त तक 90 प्रतिशत सीटें घोषित हो जाएगी। जहां छोटा-मोटा विवाद रहता है, वहां हर हाल में 30 अगस्त तक और उससे पहले टिकटों का ऐलान हो जाएगा। उन्होंने कहा- पार्टी अपने स्

जयपुर-निम्स यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट फंदे पर लटका मिला:बंद कमरे से बदबू आने पर साथियों ने पुलिस को बुलाया; 2 दिन में दो छात्रों की मौत
1 source12h ago

जयपुर की निम्स यूनिवर्सिटी का 20 साल का स्टूडेंट प्राइवेट हॉस्टल में फंदे से लटका मिला है। घटना बुधवार (26 अगस्त) रात करीब 11 बजे की है। मथुरा (यूपी) का रहने वाला मोहित सैनी सीपीटी सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था। कमरे से बदबू आने पर हॉस्टल के अन्य छात्रों ने चंदवाजी पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने कमरे को खुलवाकर शव को बाहर निकलवाया। मंगलवार (25 अगस्त) को भी एक बीटेक स्टूडेंट ने हॉस्टल की 15वीं मंजिल से

राजस्थान-करोड़ों की टैक्स चोरी के लिए 8-अरब हांगकांग भेजे:फर्जी कंपनियों के जरिए वापस इंडिया आना था पैसा, जानें- CA ने कैसे किया फर्जीवाड़ा
1 source14h ago

श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर से विदेश में 815 करोड़ रुपए भेजे जाने के मामले में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सीए शेरिल गुप्ता ने बताया कि- ये रुपए हांगकांग भेजे गए थे। इसके बाद फर्जी कंपनियों के जरिए ये रुपया वापस भारत में आना था। एक कंपनी से तो CA ने विदेश में 990 ट्रांजैक्शन कर 610 करोड़ से ज्यादा रुपए विदेश में ट्रांसफर किए थे। शेरिल ने बिना डॉक्यूमेंट जांच किए इन रुपयों को लेकर 15CB का सर्टिफिकेट भी

कोटा में बांध के 13 गेट खोले,25 गांवों में अलर्ट:जयपुर सहित कई जिलों में 2 इंच तक बरसात; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम
1 source15h ago

राजस्थान में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। आज भी 12 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी है। बीते 24 घंटे में जयपुर सहित 10 जिलों में 2 इंच तक पानी बरसा है। झालावाड़ में कालीसिंध नदी में लगातार पानी आने से बांध का एक गेट खोलकर 8 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। कोटा के नोनेरा बांध से खोले गए 3 गेट की संख्या बढ़ाकर 13 कर दी गई है। नोनेरा बांध से कालीसिंध और चंबल नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। नदी के कि

जलमहल में युवक ने लगाई छलांग:5 घंटे तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग,लोग बोले- हमारे सामने कूदा, हाथ दिखे फिर गायब हो गया
1 source20h ago

जयपुर के जलमहल में बुधवार देर रात एक युवक के छलांग लगाने की सूचना से हड़कंप मच गया। रात करीब सवा 10 बजे प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि एक युवक जलमहल की पाल से झील में कूद गया है। सूचना मिलते ही ब्रह्मपुरी थाना पुलिस, एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंचीं और झील में युवक की तलाश शुरू की। करीब 2 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बावजूद देर रात तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल

BTech student jumps from 15th floor of NIMS University hostel in Jaipur, dies
education1 source1d ago

A first-year BTech student tragically died by suicide after jumping from a hostel building. The deceased student, Aditya Tiwari, was a resident of Lucknow in Uttar Pradesh. Police received information about the unfortunate incident around 8:30 pm on Tuesday evening. Tiwari had not attended college for the past two days, and his mobile phone is locked. The matter is currently under investigation by

Rajasthan minister Kirori Lal Meena admitted to Jaipur hospital ICU after testing positive for H1N1
tourism1 source2d ago

Rajasthan Agriculture Minister Kirori Lal Meena is in MICU after testing positive for swine flu. Health authorities are increasing surveillance amid a rise in seasonal influenza cases nationwide. Delhi has recorded over two thousand H1N1 cases and three thousand influenza cases. Officials are ensuring hospital preparedness with medicines and testing facilities. People are advised to follow hygiene