Story
चलती स्विफ्ट कार में अचानक लगी आग
लुधियाना| चीमा चौक के पास बुधवार को चलती स्विफ्ट कार में अचानक आग लग गई। कार से धुआं निकलता देख चालक ने तुरंत वाहन सड़क किनारे रोक दिया और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने कार के अगले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और यातायात प्रभावित हुआ।
Source articles
चलती स्विफ्ट कार में अचानक लगी आग