Local City.guide

Story

लुधियाना में शिअद नेता पर FIR:नाबालिग को किया अगवाह, देओल सहित 4 पर केस; 2 साथी गिरफ्तार

1 sourceWednesday, October 7

लुधियाना में शिरोमणि अकाली दल के मुल्लांपुर दाखा हलका इंचार्ज जसकरण सिंह देओल समेत चार लोगों के खिलाफ पीएयू थाना पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को उसके मामा के घर से कथित तौर पर जबरन ले जाने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने देओल के दो साथियों अवतार सिंह और दविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

Source articles