Local City.guide

Story

रांची में गिरी जर्जर पुरानी पानी की टंकी:एक मजदूर का निकाला गया शव, एक के दबे होने की आशंका, जेसीबी से हटाया जा रहा मलबा

1 sourceWednesday, September 9

रांची के कोतवाली थाना के पीछे बुधवार को पानी की एक टंकी गिर गई। टंकी काफी पुरानी और जर्जर अवस्था में थी। टंकी के पास में निर्माण कार्य चल रहा था और इस हादसे में दो मजदूर दब गए। इनमें से एक का शव बाहर निकाल लिया गया। जबकि एक के मलबे में दबे होने की आशंका जाहिर की जा रही है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दिया। जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है।

Source articles