Local City.guide

Story

पंचकूला में कार बिजली के खंभे से टकराई:युवक समेत 3 युवतियां बाल-बाल बचीं, मोरनी घूमकर लौट रहे थे

1 sourceTuesday, September 22

पंचकूला जिले में मोरनी के टिकरी गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार एक युवक और 3 युवतियां बाल-बाल बच गईं। ये सभी मोरनी घूमने के बाद वापस लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक, टिकरी गांव के पास पहुंचते ही कार का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद कार सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार सवारों का हालचाल पूछा।

Source articles