Local City.guide

Story

रूह और फरिश्ता का होगा मंचन

1 sourceSaturday, October 3

चंडीगढ़ | टैगोर मेन थिएटर, सेक्टर-18 में 4 अक्टूबर को नाटक रूह और फरिश्ता का मंचन किया जाएगा। शैतान थिएटर ग्रुप द्वारा मंचित होने वाले नाटक का निर्देशन रजनीश गौतम करेंगे, उन्होंने ही इस नाटक को लिखा भी है। नाटक में हिंदी, उर्दू और पंजाबी भाषा में कविताएं, गीत और किस्सागोई के अंश भी मिलेंगे, जिसमें प्यार, इंतजार और किस्मत की बात होगी। इसमें कई प्रसिद्ध शायरों की शायरी भी निर्देशक द्वारा ली गई हैं।

Source articles