Local City.guide

Story

क्रॉस कंट्री: सेंट जेवियर्स 7वीं बार चैम्पियन

1 sourceMonday, November 23

चंडीगढ़| आईसीएसई की 14वीं एनुअल क्रॉस कंट्री रन में सेंट जेवियर्स स्कूल चंडीगढ़ ने ओवरऑल ट्रॉफी जीती। पंचकूला में हुई रन में 120 प्लेयर्स ने हिस्सा लिया था। सीनियर गर्ल्स 4 किमी रन में सेंट जेवियर्स की हुनरगीत कौर ने गोल्ड जीता। मिताली ने सिल्वर और अवनूर ने ब्रॉन्ज जीता। सीनियर बॉयज में सेंट स्टीफंस के शौर्य प्रताप सिंह ने गोल्ड जीता। जूनियर गर्ल्स में अनाहत कौर और बॉयज में अर्णव सिंह बेस्ट रहे।

Source articles