Story
चुनाव जीतने के एक दिन बाद निर्दलीय पार्षद की मौत:चाय पीते समय हुआ था सीने में दर्द; निकाय में कांग्रेस-बीजेपी ने जीते हैं 11-11 वार्ड
पाली जिले की मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका में चुनाव जीतने के एक दिन बाद निर्दलीय पार्षद की मौत हो गई। वार्ड-7 से निर्दलीय पार्षद अबरार खान मेव (58) मंगलवार सुबह घर पर थे। उनके घर जीत की बधाई देने वाले पहुंच रहे थे। इस दौरान सुबह करीब 8 बजे चाय पीते समय उनके सीने में अचानक दर्द हुआ। परिवार और वहां मौजूद लोग तुरंत उन्हें बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां करीब 9 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Source articles
चुनाव जीतने के एक दिन बाद निर्दलीय पार्षद की मौत:चाय पीते समय हुआ था सीने में दर्द; निकाय में कांग्रेस-बीजेपी ने जीते हैं 11-11 वार्ड