Local City.guide

Story

राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू, पारा 40 के ऊपर:आज कहीं बारिश का अलर्ट नहीं, इस सीजन में 21 फीसदी कम बरसात

1 sourceTuesday, September 22

राजस्थान से मानसून की विदाई का सोमवार से दूसरा चरण शुरू हुआ। बीकानेर संभाग के अलावा जयपुर संभाग के कुछ इलाकों से मानसून की विदाई हुई। वहीं, सोमवार को राज्य में पूरे दिन मौसम साफ रहा। धूप रहने से गर्मी-उमस रही। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग में गर्मी भी तेज रही और यहां अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। राजस्थान में आज कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं है

Source articles