Story
राजस्थान की 47 नगर परिषदों, 252 पालिकाओं के नतीजे आज:35 हजार उम्मीदवारों का फैसला होगा; नतीजों के बाद सभापति-अध्यक्षों के लिए होगी जोर आजमाइश
राजस्थान की 47 नगर परिषदों और 252 नगर पालिकाओं के चुनाव के नतीजे आज आएंगे। इनमें 35 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों की हार-जीत का फैसला होगा। शहरी निकायों में 9 और 11 सितंबर को 2 फेज में वोटिंग हुई थी। पहले फेज में 162 शहरी निकायों में 76.41 फीसदी और दूसरे फेज के 147 निकायों में 71.69 फीसदी वोटिंग हुई थी। नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के नतीजों के बाद सभापति और अध्यक्ष पद के लिए जोर आजमाइश का दौर चलेगा।
Source articles
राजस्थान की 47 नगर परिषदों, 252 पालिकाओं के नतीजे आज:35 हजार उम्मीदवारों का फैसला होगा; नतीजों के बाद सभापति-अध्यक्षों के लिए होगी जोर आजमाइश