Story
किशनगढ़बास में कल 5 घंटे बिजली कटौती:सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी सप्लाई, मेंटेनेंस का होगा काम
किशनगढ़बास में 220 केवी जीएसएस पर जरूरी मरम्मत का काम किया जाएगा। इस वजह से शनिवार को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक करीब पांच घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। जयपुर डिस्कॉम के अधिशाषी अभियंता (पवस) रामरतन ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मरम्मत के दौरान 220 केवी जीएसएस किशनगढ़बास से निकलने वाले सभी 33 केवी फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इससे जुड़े इलाकों में बिजली पर असर पड़ेगा।
Source articles
किशनगढ़बास में कल 5 घंटे बिजली कटौती:सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी सप्लाई, मेंटेनेंस का होगा काम