Story
निखरेगा 86 साल पुराना स्टैच्यू सर्किल:बंसी पहाड़पुर के गुलाबी-करौली के लाल पत्थर से बनेगी डायमंड डिजाइन फ्लोरिंग
गुलाबी शहर के बीचोंबीच सी-स्कीम स्थित 86 साल पुराने स्टैच्यू सर्किल का स्वरूप बदलेगा। जयपुर के संस्थापक महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय के सम्मान में 1940 में बने इस सर्किल के कंक्रीट स्ट्रक्चर और स्टोन स्लैब हटाकर बंसी पहाड़पुर के गुलाबी और करौली के लाल बलुआ पत्थरों से फ्लोरिंग की जाएगी। यह डायमंड ज्योमैट्रिक डिजाइन में होगी। इसके अलावा 4 मीटर ऊंचे सजावटी हेरिटेज पोल और चारों तरफ स्मार्ट लाइट लगेंगी
Source articles
निखरेगा 86 साल पुराना स्टैच्यू सर्किल:बंसी पहाड़पुर के गुलाबी-करौली के लाल पत्थर से बनेगी डायमंड डिजाइन फ्लोरिंग